Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर नौंवें दिन भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए।
बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे देश के शीर्ष पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शौषण के आरोप लगाएं हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे: जानकारी मिल रही है। WFI के अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बाद आज सोमवार नवजोत सिंह सिद्धू समर्थन में पहुंचेंगे। तीन दिन पहले ही उन्होंने ट्वीट करके सभी पहलवानों और उनकी तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन में भाग लेने की बात कही थी। आज दोपहर तक वह इस प्रदर्शन में पहुंच जाएंगे।
2 मई को किसानों के बीच पहुचेंगे राकेश टिकैत: रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पहलवानों के बीच रविवार को जंतर मंतर पर पहुंचा था, और कहा था कि किसान मोर्चा देश के पहलवानों के साथ है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि किसान नेता राकेश टिकैत भी 2 मई को किसानों के बीच जंतर मंतर पहुंचेगे। पहलवानों का अपना समर्थन देंगे।
जानें क्या है पूरा मामला?
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज शऱण भूषण के खिलाफ भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिका और विनेश फोगाट जैसे दिग्गज पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं। पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।