राहुल गांधी ने मैदान तय कर लिया था लेकिन सरकार मैदान छोड़ कर भाग गई-सलमान खुर्शीद

रिपोर्ट– आदेश यदाव

जिला l कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद आज अपने गृह क्षेत्र फर्रुखाबाद पहुंचेगी जहां अपने कार्यकर्ताओं से सुख-दुख बांटने उनके घर पहुंचे इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई मुद्दों पर बात की।गृह मंत्री अमित शाह के कांग्रेस के मैदान तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो लोकसभा का मैदान तय किया था। लेकिन उनको तो निकाल दिया गया। और सरकार खुद ही मैदान छोड़कर भाग गई जहां-जहां राहुल गांधी मैदान तय करेंगे वहां सरकार भाग जाएगी।वही प्रधानमंत्री को गाली दी जाने के सवाल पर उन्होंने कहा क्या कमल की दोस्ती गाली से है गाली कोई नहीं देता है और आप लोगों को सब मालूम है अजर गंभीर आरोप लगाना गाली है तब लोकतंत्र में विपक्ष का क्या काम है गाली क्या होती है यह तो आप ही सब जानते हैं।
वही रामनवमी पर्व पर हुए दंगों के सवाल पर उन्होंने कहा दंगे पर राजनीति नहीं करना चाहिए। हमें सभी पर्वों पर गर्व है। हमने हमेशा मिलकर सभी मिलकर मनाए हैं।यह क्या हो रहा है कि लोगों को विभाजित किया जा रहा है ल और इसके जिम्मेदार कौन हैं। यह सरकार स्पष्ट करें
वहीं भाजपा के गांधी परिवार खतरे में है सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसका जवाब तो मीडिया ही देगी। जब मीडिया पर लगातार ईडी सीबीआई की कार्रवाई हो रही है। रवीश जैसे पत्रकारों को बाहर निकाला जा रहा है। क्या वह गांधी परिवार से थे। जब मीडिया पर प्रहार हो रहे हैं न्यायालय मीडिया पर निर्णय दे रही है। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका पर न्यायालय निर्णय दे रहा है।वहीं आगामी चुनाव गठबंधन से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी की अन्य दलों से बातचीत चल रही है।अगर चुनाव आम सहमति से और गठबंधन से लड़ाई जाए तो यह देश के हित में रहेगा और इससे देश की राजनीति भी सही दिशा में है रहेगी। यह प्रयास चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *