••रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने डीएम व एसडीएम को दी सूचना
••अधिकारियों ने तत्काल सप्लाई बंद कराई, संबंधित विभागों और अग्नि शमन की गाडियां भी मौके पर भेजी
••मौसम खराब और यमुना में गैस पाइप लाइन फटने से भोपाल त्रासदी जैसा हादसा टला
ब्यूरो स्पेस प्रहरी/डा योगेश कौशिक
बड़ौत | जागोस गांव के निकट यमुना नदी में एलपीजी की कच्ची गैस का पाइप जोरदार धमाके के साथ फटा | करीब एक घंटे तक होते रहे जोरदार धमाको से ग्रामीण हुए भयभीत | भोपाल त्रासदी को याद कर बारिश के बावजूद घरों से निकल पड़े | यमुना में ज्वालामुखी फटने की तरह से पानी की लहरें बीस से पच्चीस फुट तक जोरदार आवाज के साथ उठने लगी | ग्रामीणों ने पूर्व विधायक व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा को दी सूचना | उन्होंने तत्काल बागपत डीएम व एसडीएम बडौत को दी जानकारी, तब उनके द्वारा संबंधित गैस कंपनी व फायर ब्रिगेड क़ो भेजा गया तथा गैस सप्लाई बंद कराई गई |
देर रात करीब ढाई तीन बजे के बीच यमुना नदी में गैस पाइप लाइन फटने से ज्ञ जोरदार धमाके होने लगे | लगातार धमाको की आवाज से घबराए ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा होने लगी | इसबीच यमुना के बीच से ऊंची ऊंची लहरों के साथ जोरदार धमाकों की आवाज से गैस पाइप फटने का अनुमान लगाकर लोगों ने तत्काल पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा को फोन पर जानकारी दी | रालोद नेता ने तत्काल जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम बडौत सुभाष सिंह को सूचना दी | दोनों अधिकारियों ने गैस कंपनी को पाइप फटने के संबंध में जानकारी दी गई तथा तत्काल सप्लाई रोकने के निर्देश दिए गए | ग्रामीणों के अनुसार सप्लाई बंद होने के बावजूद करीब एक घंटे तक ऊंची लहरें व धमाके होते रहे |
गैस पाइप लाइन फटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दहशत में घरों से निकल लिए थे | सभी को भोपाल गैस त्रासदी की भयावह याद सताने लगी थी | इसबीच प्रशासन ,ग्राम प्रधान, पत्रकारों ने एहतियान गैस चूल्हे जलाने, बीड़ी आदि पीने तक के लिए माचिस जलाने के लिए मनाही की मुनादी भी कराई गई |
एक तरफ भारी बारिश चल रही थी दूसरी तरफ गांव में दहशत का माहौल था तथा लोग अलग-अलग तरीके से सुबह 3:00 बजे अंदाजा लगा रहे थे कि ,ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, विमान हादसा हो गया है | मगर, जब ग्राम वासियों को पता चला कि यमुना नदी में गैस का पाइप फट गया ,तो ग्रामवासी अपने अपने घरों से बाहर निकल गए | जोरदार धमाके के साथ यमुना नदी में बड़ी-बड़ी लहरें आसमान की तरफ बढ़ रही थी | इसकी सूचना गांव के लोगों ने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को मेरठ में दी | पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने आंनन फानन में तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बागपत एसपी बागपत को इस मामले से अवगत कराया | डीएम ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद से गैस की सप्लाई बंद करवा दी | इसके बाद भी 2 घंटे तक यमुना नदी में गैस की बराबर लहरें उठती रही |
सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ,अग्नि शमन विभाग, थाना छपरौली पुलिस बड़ोद पुलिस एसडीएम बड़ोद जागौश गांव के यमुना नदी में एलपीजी कच्ची गैस की पाइप यमुना नदी में फटने से हड़कंप मच गया गांव में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए एक तरफ भारी बारिश चल रही थी दूसरी तरफ गांव में दहशत का माहौल था लोग अलग-अलग तरीके से सुबह 3:00 बजे अंदाजा लगा रहे थे कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विमान हादसा हो गया मगर जब ग्राम वासियों को पता चला कि यमुना नदी में गैस का पाइप फट गया तो ग्रामवासी अपने अपने घरों से बाहर निकल गए जोरदार धमाके के साथ यमुना नदी में बड़ी-बड़ी लहरें आसमान की तरह पढ़ रही थी इसकी सूचना गांव के लोगों ने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को मेरठ में दी पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने आंगन फागण में तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बागपत एसपी बागपत को इस मामले से अवगत करा डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत गाजियाबाद से गैस की सप्लाई बंद करवा दी इसके बाद भी 2 घंटे तक यमुना नदी में गैस की बराबर लहर उठती रही | सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग, अग्नि शमन विभाग ,थाना छपरौली पुलिस ,बड़ौत पुलिस, एसडीएम , तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया | ग्राम वासियों ने पूरी स्थिति से आला अधिकारियों को अवगत कराया |
मौके पर गैस पाइप लाइन के अधिकारी भी स्थिति को काबू करने के लिए यमुना नदी के तट पर पहुंच गए, जहां से गैस पाइप फटा था | यमुना नदी में अधिक पानी होने के कारण कोई भी अधिकारी अंदर पानी में प्रवेश नहीं कर सका | सप्लाई बंद होने के बाद ग्राम वासियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली | तमाम अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे |