बुलंदशहर में 25 जनवरी को 2024 के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर के चोला के नजदीक चाँद मारी के ग्राउंड में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिसमें लगभग 5 लाख लोगो की व्यवस्था जुटाने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, सांसद भोला सिंह व जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 23 जनवरी को प्रोटोकॉल के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम का निरीक्षण करने बुलंदशहर आ सकते हैं। आपको बता दें कि 2014 में चुनाव प्रचार की शुरुआत भी पीएम द्वारा बुलंदशहर से ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *