the zoya factor

मुंबई,। लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का पहला लुक सामने आ गया है। सोनम कपूर अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में थी। पिछले दिनों मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म के बारे में जानकरी देते हुए इसका एक पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में सोनम कपूर सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ दिखाई दी थी। वैसे आपको बता दें, इस बार सोनम कपूर एक्टर दलकीर सलमान के अपोजिट दिखाई देने वाली है। ये पहली बार होगा जब सोनम कपूर और दलकीर सलमान की जोड़ी किसी फिल्म में साथ काम करती दिखाई देगी। सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का का लुक शेयर किया है।

वैसे बात अगर ‘द जोया फैक्टर’  के का मोशन पोस्टर की करें तो, इसमें सोनम कपूर को देवी की तरह दिखाया गया है। उनके एक हाथ में हैलमेट तो दूसरे में बैट दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि सोनम कपूर को इस फिल्म में इंडियन क्रिकेट का लकी चार्म के तौर पर दिखाया गया है। वैसे आपको बता दें, फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी करने से पहले सोनम कपूर ‘द जोया फैक्टर’ का छोटा टीजर पोस्ट किया था। खैर, फिल्म में सोनम का किरदार जोया सिंह सोलंकी का होगा जोकि एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है।

फिल्म में सोनम का किरदार जोया सिंह सोलंकी का होगा जोकि एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। साल 1983 में जोया का जन्म 2010 क्रिकेट विश्व कप के दौरान होता है। इसके साथ ही सोनम को टीम के कप्तान निखिल खोड़ा दलकीर से प्यार होता है। फिल्म में सोनम के पिता के किरदार में संजय कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *