बुगरासी I नरसेना पुलिस ने आपरेशन पाताल व उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अभियान में दो शातिर बदमाशों से हथियार बनाने की फैक्ट्री सहित उनके औजार व उपकरण बरामद किये है। दो को पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा है, जबकि एक बदमाश रात्रि में भाग निकला, जिसकी पुलिस को तलाश है। डीआईजी/ एसएसपी बुलन्दशहर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन पाताल” के अन्तर्गत एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन व  स्याना सीओ वन्दना शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार की रात्रि में नरसेना थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर मय पुलिस टीम क्षेत्र में तलाश वांछित व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में थे। मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर ग्राम चन्दियाना-बसीबांगर सड़क पर बम्बा पुलिया के पास आम के बाग में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे लोगों को बाग की घेराबन्दी कर दो बदमाश इकराम उर्फ इकरामुदीन पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम-भौलिया। व मोनिश उर्फ टूच्चू पुत्र देवराज निवासी ग्राम-बसी बांगर, दोनो अभियुक्त थाना-नरसेना को दबौच लिया। तथा एक बदमाश साथी मौके से फरार हो गया जिसके गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस ने मौके से बने-अधबने तमंचे एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये है।बरामदगी का विवरण……पांच तमंचे 315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस, तीन खोखा कारतूस।
अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण…. चार तमंचे की बॉडी अधबनी, चार नाल, चार बट, चार अधबने ट्रैगर, प्लास व पेचकस, शिकंजा, गलैन्डर मशीन, ड्रिल मशीन, लोहे का अड्डा, धोकनी, दो रेती, दो हथोड़ी, दो छेनी छोटी वाली, एक लोहा काटने की आरी, पांच ब्लैड,  27 कील लोहा छोटी बड़ी, 02 लोहे की पत्ती आरी नुमा, 02 सादी पत्ती आदि
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि बाग की रखवाली करने वालों लोग शाम के समय घर चले जाते हैं तब बाग में तमंचे बनाने का काम होता था। तैयार सामान को बोरे में रखकर अपने फरार साथी के घर पर  बिजली से होने वाला काम निपटाया जाता। आस-पास के क्षेत्रों/जनपदों में तमंचे बेचकर अपना जीवन यापन करने हेतु आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। इस संबंध में थाना नरसेना पर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
शातिर किस्म के अपराधी, जिनके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमें….
इकराम का आपराधिक इतिहास…..1. मु०अ०स० 284/2021 धारा 379 भादवि थाना नरसेना।
2. मु०अ०स० 144/2022 धारा 5/25 आयुध अधि० थाना नरसेना।
3. मु०अ०स० 259/2021 धारा 380 भादवि थाना बीबीनगर।
4. मु०अ०स० 0319/2021 धारा 379 भादवि बीबीनगर।
5. मु०अ०स० 524/2021 धारा 379 भादवि थाना स्याना।
अभियुक्त मोनिष उर्फ टूच्चू का आपराधिक इतिहास….
1. मु०अ०स० 221/2018 धारा 380/457 भादवि।
2. मु०अ०स० 247/2018 धारा 307 भादवि।
3. मु०अ०स० 249/2018 धारा 3/25 आयुध अधि०।
4. मु०अ०स० 631/2018 धारा 4/25 आयुध अधि०।
5. मु०अ०स० 144/2022 धारा 5/25 आयुध अधि० थाना नरसैना जनपद बुलन्दशहर पर दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम….नरसेना थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, उ0नि0 रमेश चन्द, उ0नि0 अमित कुमार रि० चौकी प्रभारी बुगरासी थाना नरसैना, हे0का0 आनन्द पाल, का0 अचित, कां० अंकुर कुमार, का0 दीपक कुमार, कां० सचिन कुमार, का० अमित कुमार।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *