chandrayan2

नई दिल्ली, । चंद्रयान-2 ने आज चंद्रमा की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। उसने आज दोपहर 12.50 बजे चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जो कुल 1228 सेकंड यानी करीब 20 मिनट 46 सेकंड में पूरी हुई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले से सुनियोजित प्रक्रिया के तहत चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश करने में पूर्ण सफलता मिली है।

देश की स्पेस एजेंसी ने बताया कि इस क्रम में चंद्रयान-2 की सारी गतिविधियां बिल्कुल सामान्य रहीं। चंद्रायन-2 अब 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के मुताबिक, उसकी प्रक्रिया शाम 530 बजे से शुरू होगी और 6.30 बजे तक खत्म हो जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्रयान-2 ने पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। चंद्रयान-2 को यह सफलता लॉन्चिंग के 29वें दिन मिली थी। आज के बाद उसे चांद की तीन और कक्षाओं में प्रवेश करना होगा। आखिरी बार वह 28 अगस्त को चांद की पांचवीं कक्षा में प्रवेश करेगा। शेड्यूल के मुताबिक, चंद्रयान-2 चांद की सतह पर 7 सितंबर को उतर जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *