रालोद कार्यालय पर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने की घोषणा 
बड़ौत | किसान यूनियन ने दिया रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन | रालोद कार्यालयों पर आए किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं आकर समर्थन की घोषणा की | यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी इस मौके पर रहे मौजूद |

नगर के सहारनपुर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर पहुंचे तथा राष्ट्रीय लोकदल सपा गठबंधन प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर एड सहित  छपरोली विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी डॉ अजय कुमार व बागपत विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद को समर्थन दिया |
इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि किसान यूनियन राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन पार्टी के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने और इनकी जीत के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम कर रही है | समर्थन देते हुए उन्होंने तीनों विधानसभा प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराने का आश्वासन दिया |
 उन्होंने कहा कि भारी संख्या में तीनों विधानसभा प्रत्याशियों की जीत होगी |शानदार जीत के साथ विधानसभा में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के साथ अपना परचम लहराएगी |
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, परमेंद्र तोमर योगेंद्र खोखर प्रमुख प्रतिनिधि छपरोली डॉक्टर अनिल डबास पूर्व विधायक अजय कुमार पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह तोमर आचार्य बलजोर सिंह आर्य आदि मौजूद रहे |Attachments area

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *