स्याना I दिनांक 08.04.2022 को समय करीब 09.29 बजे वादी मौ0 जमील पुत्र इरशाद निवासी ग्राम भड़काऊ थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना नरसेना पर सूचना दी गयी थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र मौ0 कैफ दिनांक 07.04.2022 को समय शाम करीब 05.00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है जिसको काफी तलाश किया गया, परन्तु नही मिल सका। इस संबंध में तत्काल थाना नरसेना पर युवक के घर से चले जाने व लापता होने के संबंध में  मुअसं-89/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेंद्रनाथ तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी स्याना श्रीमती वंदना शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरसैना श्री शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री भूदेव सिंह मय टीम द्वारा अथक परिश्रम कर युवक मौ0 कैफ को लखनऊ से सकुशल बरामद किया गया। थाना प्रभारी नरसैना द्वारा युवक के परिजनों को थाने बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया गया। युवक को अल्प समय में सकुशल बरामद करने पर परिजन व जनता के लोगों द्वारा थाना प्रभारी नरसैना एवं उ0नि0 श्री भूदेव सिंह को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।*बरामद करने वाली पुलिस टीम*1. उ0नि0 भूदेव सिंह थाना नरसेना2. आरक्षी परमजीत सिंह थाना नरसेना

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *