हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है जो अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना-जाता है। गर्मियों के मौसम को हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय माना जाता है। यात्री यहाँ गर्मियों के मौसम में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, हॉट एयर बैलूनिंग और वाटर स्पोर्ट्स का लुफ्त उठा सकते हैं। गर्मियों के दौरान हिमाचल में घूमने की सबसे अच्छी जगह शिमला, कुल्लू मनाली, डलहौजी, धर्मशाला, खज्जर आदि हैं।
धर्मशाला : धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है। कांगड़ा से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस धर्मशाला को कांगड़ा घाटी का प्रवेश मार्ग भी माना जाता है। यहां के बर्फदार पर्वत इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। यह धर्मशाला दलाई लामा जो कि गुरु रुप पुरुष थे, के पवित्र निवास स्थान के रुप में माना जाता है। यह शहर अलग-अलग ऊंचाई के साथ ऊपरी और निचले डिवीजनों में बांटा गया है। यह धर्मशाला मैकलोडगंज के नाम से भी मशहूर है। हिमाचल जाकर इस जगह को देखना बिल्कुल मिस न करें।
कसौली : चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में स्थित कसौली एक पहाड़ी शहर है। शहरों की भीड़ से दूर यह शहर हिमालय पर्वत के निचले किनारों पर बसा एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। अगर आप हरे-भरे जंगलों की सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक बार कसौली जरुर होकर आएं। इस क्षेत्र में घने जंगलों के अलावा कई लुप्त हो चुकी प्रजातियां भी पाई जाती हैं।
बिलिंग घाटी : बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक ऐसा शहर है जहां की रोमांचकारी खेलें जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन बहुत मशहूर है। यहां तक कि बीर को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया का सबसे फेमस और अच्छा स्थान माना जाता है। चारों तरफ शांत माहौल वाले इस शहर में लोग दूर-दूर से मैडिटेशन करने आते हैं इसलिए बीर ‘मैडिटेशन शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।
कुफरी : छुट्टी मनाने के लिए मशहूर कुफरी हिमाचल के खास पर्यटक स्थलों में से एक है। कुफरी शिमला से बस 10 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।अधिक ऊंचाई पर होने के कारण इस शहर में शिमला से भी कहीं अधिक बर्फ पड़ती है। वैसे तो कुफरी में ज्यादा कुछ देखने लायक नहीं है बस यहां के मंदिर और मन को छू लेने वाले दृश्य ही पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। कुफरी शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए एक सपोर्ट के रूप में जाना-जाता है इसी वजह से शिमला से अधिक कुफरी में पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है।
पालमपुर : पालमपुर का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह शहर भी अन्य शहरों की तरह हिमाचल के फेमस शहरों में से एक है। देवदार के जंगलों और चाय के बगानों से घिरा यह शहर बेहद ही खूबसूरत नजारे पेश करता है। इस शहर में एक नहीं लगभग 6 से 7 नदियां बहती हैं। इस शहर का नाम संस्कृत के शब्द ‘पलुम’ से लिया गया है। जिसका अर्थ है बहुत सारा पानी। इस शहर को व्यापारिक दर्जा अंग्रेजों ने दिया था। उनके द्वारा निर्मित विक्टोरियन शैली की हवेली और महल पालमपुर की शान हैं।