national-film-awards

नई दिल्ली । 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आज ऐलान कर दिया गया है। पुरस्कार जीतने में अंधाधुन, पद्मावत, बधाई हो, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक का बोलबाला रहा। उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड अंधाधुन को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया। फिल्म पद्मावत को बेस्ट कोरियॉग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड बधाई हो को दिया गया है। साथ ही उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट फिल्म – अंधाधुन

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड

बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार- स्वानंद किरकिरे ,चुम्बक (मराठी) के लिए

बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद

गारो में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- मामा

बेस्ट तमिल फिल्म- बारम

बेस्ट बंगाली फिल्म – एक जे छीलो राजा

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली

बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) – उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस अवॉर्ड: कीर्ति सुरेश (महानती)

बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड- आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता

बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म- बधाई हो

बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग)- बंगाली फिल्म तारीख- चुरनी गांगुली

बेस्ट सिनमैटोग्रफी- मलयालम फिल्म- उलु- एम. जे. राधाकृष्णन

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- कन्नड़ फिल्म नाथीचरामी- बिंदू मालिनी- गाना- मायवी मनावे

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- फिल्म पद्मावत, अरिजीत सिंह- बिंते दिल मिस्रिया में

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- कन्नड़ फिल्म ओंडाला एराडाला- रोहित

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- पंजाबी फिल्म हरजीता- समीप सिंह

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- उर्दू फिल्म हामिद- तल्हा अरशद रेशी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- मराठी फिल्म नाल- श्रीनिवास पोकले

बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेसेस- बधाई हो – सुरेखा सिकरी

बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- मराठी फिल्म चुंबक- स्वानंद किरकिरे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *