नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता माइक्रो- ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लगातार बढ़ती जा रही है और उनके फालोअर्स की संख्या बढ़कर छह करोड़ पर पहुंच गई है। श्री मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार, उनके फालोअर्स की संख्या छह करोड़ पर पहुंच गई है। सितंबर-19 में ट्विटर पर मोदी के फालोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी। श्री मोदी के मंत्रिमंडल में अहम स्थान रखने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फालोअर हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हैं। अप्रैल 2013 से ट्विटर पर सक्रिय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक करोड 78 लाख फालोअर्स हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फालोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। श्री गांधी अप्रैल 2015 में इससे जुड़े हैं, हालांकि उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फालोअर्स की संख्या बहुत कम यानी लाखों में है। ट्विटर फालोअर्स के लिहाज से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ फालोअर हैं। सितंबर-19 में यह संख्या 10.8 करोड थी। ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फालोअर्स की संख्या में पिछले साल सितंबर के छह करोड़ 41 लाख की तुलना में यह बढ़कर 8.37 करोड पर पहुंच गई है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर फालोअर्स सितंबर-19 के तीन करोड़ 84 लाख से बढ़कर चार करोड 34 लाख हो गए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सितंबर -15 से ट्विटर पर सक्रिय हैं उनके फालोअर्स एक करोड़ पांच लाख हैं। ट्विटर पर निरंतर सक्रिय रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक करोड 99 लाख फॉलोअर्स हैं। अन्ना आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का गठन करने वाले श्री केजरीवाल नवंबर से ट्विटर पर सक्रिय हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *