माले । भारत में पनाह लेने की नाकाम कोशिश के बाद गिरफ्तार किए गए मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब को देश लौटते ही हिरासत केन्द्र भेज दिया गया। भारत ने गत गुरुवार को अदीब को पनाह देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मालदीव पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने और प्रशांत महासागर राष्ट्र वापस लाने की पुष्टि की थी। अदीब को नौसना के एक जहाज में रविवार देर रात मालदीव की राजधानी लाया गया। इसके बाद उन्हें मालदीव के धूनीधू हिरासत केन्द्र ले जाया गया।