ED

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लाउंड्रिंग के मामले में गिरफ्तार सतीश साना बाबू को 23 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सतीश साना बाबू की आज ईडी हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया.

सतीश साना बाबू ने आज कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की. कोर्ट उसकी जमानत याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई करेगा. पिछले 1 अगस्त को कोर्ट ने आज तक की ईडी हिरासत में भेज दिया था. पिछले 27 जुलाई को कोर्ट ने सतीश साना बाबू को 1 अगस्त तक की ईडी की हिरासत में भेजा था. ईडी ने उसे 26 जुलाई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. साना का नाम आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को रिश्वत देने के आरोप में सामने आया है. साना के मुताबिक उससे रिश्वत की मांग की गई थी.

एफआईआर के मुताबिक मनोज प्रसाद और सोमेश प्रसाद सतीश साना से दुबई में मिले और उसका मामला रफा-दफा कराने का आश्वासन दिलाया. साना दुबई का कारोबारी है. सीबीआई उसके खिलाफ मीट कारोबारी मोईन कुरैशी से संबंध को लेकर जांच कर रही है. कुरैशी साल 2014 के बाद से भ्रष्टाचार के केस में कई एजेंसियों के निशाने पर है.

सीबीआई के मुताबिक 2 करोड़ रुपये का घूस सतीश ने खुद को 25 अक्टूबर 2018 तक बचाए रखने के लिए दिया था. 10 अक्टूबर 2018 को 25 लाख रुपये चुकाए गए और बाकी के पैसे 16 अक्टूबर 2018 तक चुकाने की बात हुई. सीबीआई ने 16 अक्टूबर को बिचौलिए मनोज प्रसाद को गिरफ्तार किया,जब वह बाकी के पौने दो करोड़ रुपये लेने भारत आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *