मुजफ्फरनगर I भाकियू ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी का पुतला फूंका।पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाकियू नेताओं और पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
मुजफ्फरनगर के महावीर चौक के निकट भाकियू के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला विंग जिला अध्यक्ष सोनिया सैनी
के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन किया। भाकियू महिला विग जिला अध्यक्ष सोनिया सैनी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में धरनारत किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुत्र आरोपित है। केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।बावजूद केन्द्र की सरकार अजय मिश्र को पद मुक्त नहीं कर रही है, न वह स्वयं त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय मिश्र के केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा
ने कहा कि केन्द्रीय सरकार का किसानों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला बिग जिला अध्यक्ष सोनिया सैनी, रजनी शर्मा, गुलबहार राव नगर अध्यक्ष देव अहलावत सरदार अमीर सिंह मोनू ठाकुर मोहब्बत अली हवा सिंह आदि
पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *