स्पेस प्रहरी संवाददाता बुलंदशहर
कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में भेजी गई परीक्षा केंद्रों के निर्धारण हेतू विद्यालयों की सूची पर समीक्षा की। सूची का अवलोकन करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल एवं नकलवीहिन कराने के लिए केंद्रों पर मानकों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जाएं। केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हों, इसके लिए प्रस्तावित सूची के केंद्रों का एक बार फिर निरीक्षण किया जाए। डीएम ने कहा डीआईओएस शिवकुमार ओझा को निर्देश देते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण की सूची को तहसीलवार सभी एसडीएम को देकर उनका सत्यापन कराया जाए। एसडीएम केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं को देखकर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *