लॉस एंजेलिस,। प्रिंस के सौतेले भाई एल्फ्रेड जैक्सन का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। एल्फ्रेड, प्रिंस के सौतेले बड़े भाई थे। मिसूरी के कान्सास सिटी में अपने घर में गुरुवार की सुबह उनका निधन हुआ। टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक, एल्फ्रेड को मृत अवस्था में उनके भाई ब्रूस जैक्सन ने पाया, जो प्रिंस से संबंधित नहीं हैं।
ब्रूस ने कहा कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे एल्फ्रेड को देखने गए और एल्फ्रेड को भाव शून्य पाया। कानून के मुताबिक, किसी पर कोई संदेह नहीं है और पुलिस का मानना है कि एल्फ्रेड की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है। प्रिंस और एल्फ्रेड की मां एक ही थी। एल्फ्रेड ने कहा था कि उन्होंने सालों से अपने भाई प्रिंस से बात नहीं की थी, लेकिन उन्हें उनके करियर की जानकारी थी जिस पर उन्हें उन पर गर्व भी था।