India_Cements_Ltd

चेन्नई । महानगर स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने बुधवार को अप्रैल-जून 2019 की तिमाही में 64.27 करोड़ रुपये का अपना एकीकृत शुद्ध मुनाफा होने की सूचना दी है। कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही में 2.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी को 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 19.10 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। अप्रैल-जून 2019 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान अवधि के दौरान हुए 1,393.76 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर इस बार 1,503.61 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी को 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्तवर्ष में 5,809.60 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *