barish

नई दिल्ली, 01 अगस्त । भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चार महीने के बारिश के मौसम के दूसरे भाग के पूर्वानुमान में कहा कि मानसून अगस्त और सितंबर में सामान्य रहने की उम्मीद है। गणना के रूप में, दो महीने की समयावधि में बारिश कुल मिलाकर देशभर में दीर्घावधि औसत (एलपीए) की सौ प्रतिशत रहने की संभावना है जिसमें आठ प्रतिशत अधिक या कम की आदर्श गलती हो सकती है।

अगस्त में बारिश एलपीए की 99 प्रतिशत रहने की संभावना है जिसमें नौ प्रतिशत अधिक या कम की गलती हो सकती है। विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान कहता है कि दक्षिण पश्चिम मानसून सत्र के दूसरे भाग के दौरान देशभर में बारिश सामान्य (एलपीए का 94-106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *